{"_id":"60685f0a1a558e554402ab3a","slug":"up-crime-news-a-woman-has-beaten-up-to-a-councilor-in-molestation-case-at-bijnor-and-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: सभासद ने बहाने से घर बुलाकर की अश्लीलता, महिला ने सरेआम चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: सभासद ने बहाने से घर बुलाकर की अश्लीलता, महिला ने सरेआम चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल
Sat, 03 Apr 2021 05:57 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 03 Apr 2021 05:57 PM IST
सार
- बिजनौर में महिला से दुष्कर्म की कोशिश
- महिला ने आरोपी सभासद को चप्पलों से पीटा
- पुलिस ने आरोपी सभासद का चालान किया
विज्ञापन
बिजनौर में सभासद की चप्पलों से पिटाई।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी बसपा नेता एवं सभासद चौधरी अरशद की चप्पलों से जमकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी सभासद का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
ये है मामला
शुक्रवार को मोहल्ला हलवाइन निवासी चौधरी अरशद ने एक महिला को अकेले घर पर बुलाया और दुष्कर्म के इरादे से महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो अरशद ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी और उसने शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद महिला ने सभासद की सरेआम चप्पलों से पिटाई की। इस दौरान कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: पंचायत चुनाव के लिए तैयार कर रहे थे अवैध कच्ची शराब, पुलिस ने ध्वस्त की आठ भट्ठियां, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं पिटाई के दौरान लोगों ने पुलिस को बुला लिया। महिला ने आरोपी सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार को सभासद चौधरी अरशद को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। उधर, सभासद की चप्पलों से पिटाई का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इसे लेकर आपस में चर्चा भी कर रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/