फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP Crime News: A unique case of theft has open in Bijnor and now the police has revealed

अनोखा मामला: इतनी रकम देख चोर को आया हार्टअटैक, फिर उन्हीं रुपयों से कराया इलाज, अब हुआ सनसनीखेज खुलासा

Thu, 01 Apr 2021 12:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Apr 2021 12:46 PM IST
सार

  • बिजनौर में सामने आया चोरी का एक अनोखा मामला
  • पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा किया

विज्ञापन
UP Crime News: A unique case of theft has open in Bijnor and now the police has revealed
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में स्वाट टीम व कोतवाली देहात पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व जनसेवा केंद्र में हुई 13 लाख की चोरी का खुलासा कर दिया है। दो शातिर चोरों को चोरी की रकम, बाइक व तमंचों के साथ दबोचा है। पुलिस के मुताबिक, चोरों को जनसेवा केंद्र से चोरी किए बैग में 40-50 हजार रुपये ही मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसमें 13 लाख रुपये निकले। इतनी रकम देख ऐजाज को हार्टअटैक हो गया था। जिसका इलाज भी चोरी की रकम से ही कराया गया।

विज्ञापन


एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक, कोतवाली देहात थाने के गांव पित्तनहेड़ी निवासी उरूज हैदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 फरवरी को कोतवाली देहात के जनसेवा केंद्र में चोरों ने नकाब लगाकर लाखों की नगदी, पर्स, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस चोरी कर लिया था। स्वाट टीम व कोतवाली देहात पुलिस ने बुधवार को चोरी में प्रकाश में आए नगीना थाने के गांव आले अलीपुर उर्फ किरतपुर निवासी नौशाद व ऐजाज को नगीना मार्ग स्थित जमजम ढाबे के पास से चोरी की तीन लाख 70 हजार रुपये नगद, दो तमंचे व बाइक के साथ दबोचा है। पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से बंद मकानों में चोरी करके रुपये आपस में बांट लेते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां बनी कातिल: अपने दो मासूम बच्चों को दी खौफनाक मौत, तस्वीरों के साथ जानें क्या है पूरी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


योजनाबद्ध तरीके से उन्होंने शादी में बज रहे बैंड व डीजे का फायदा उठाकर जनसेवा केंद्र में नकाब लगाकर छह लाख 50 हजार रुपये, पर्स में रखे 54 हजार रुपये, आधार कार्ड, डीएल चोरी किया। पुलिस के डर से बैग व पर्स गंगा बैराज में फेंक दिया। चोरी की रकम को दोनों ने आपस में बराबर बांट लिया। चोरी में प्रयुक्त बाइक उन्होंने दो महीने पहले फुलसंदा बैंक से चोरी की थी। दोनों की हिस्ट्रीशीट खोलकर गैंग पंजीकरण करने की कार्रवाई की जा रही है। दोनों ने पुलिस को बताया कि चोरी की बाकी रकम वे खर्च कर चुके हैं। नौशाद पर 12 व ऐजाज पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने चोरों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed