फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Child selling strings linked to this big hospital of the district were sealed, this story will surprise yo

UP: जिले के इस बड़े हॉस्पिटल से जुड़े बच्चा बेचने के तार, सील किया गया, हैरान कर देगी ये कहानी

Fri, 05 Sep 2025 06:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 05 Sep 2025 06:53 PM IST
सार

Bijnor News: एसएचओ नूरपुर की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने नजीबाबाद के वर्णिका हॉस्पिटल को सील कर दिया। इसके अलावा किरतपुर का माथुर हॉस्पिटल भी सील किया गया है।

विज्ञापन
UP: Child selling strings linked to this big hospital of the district were sealed, this story will surprise yo
सील लगाई। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नूरपुर के एसआर हेल्थकेयर से बच्चा बेचने के तार नजीबाबाद के वर्णिका हॉस्पिटल से जुड़े हैं। ऐसे में एसएचओ नूरपुर ने अस्पताल पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी। टीम ने जांच करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

 

नजीबाबाद स्थित वर्णिका हॉस्पिटल सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत था। जांच में सामने आया कि जिस डॉक्टर के नाम हॉस्पिटल पंजीकृत है, वह दूसरे जिले का रहने वाला है। दूरी अधिक होने से वह हॉस्पिटल रोजाना नहीं आ सकता था। पंजीकरण को अपात्र पाते हुए वर्णिका हॉस्पिटल का पंजीकरण कैंसिल कर दिया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एसएचओ नूरपुर ने एसआर हेल्थकेयर और वर्णिका हॉस्पिटल पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी थी। वर्णिका हॉस्पिटल संचालक की भी बच्चा बेचने के मामले में भूमिका सामने आई। बृहस्पतिवार को डॉ. केपी सिंह ने पंजीकरण नहीं मिलने पर हॉस्पिटल को सील कर दिया। इस दौरान संचालक मौके से भाग निकला।
 
विज्ञापन

किरतपुर का माथुर हॉस्पिटल किया सील
किरतपुर में बिना पंजीकरण माथुर हॉस्पिटल संचालित हो रहा था। इसकी शिकायत हुई। कागजात दिखाने के लिए संचालक को नोटिस जारी किया। लेकिन, उसने कागजात नहीं दिखाए। बृहस्पतिवार शाम को नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल को सील कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed