{"_id":"621d17fc90db194d0a116f45","slug":"up-board-exam-will-be-held-at-131-centers-bijnor-news-mrt578753910","type":"story","status":"publish","title_hn":"131 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
131 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
131 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
बिजनौर। शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची को हरी झंडी दे दी है। जिले में 131 केंद्रों पर इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा होगी। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों को तकनीकी रूप से जिला कंट्रोल रूम से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के 90 हजार से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया था। टीमों ने जांच के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों को तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया था। इसके बाद डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति ने परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची मंजूरी के लिए शासन को भेजी थी। शासन ने परीक्षा केंद्रों की सूची को मंजूरी दे दी है। कुछ विद्यालय नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अब यूपी बोर्ड की परीक्षा 131 केंद्रों पर होगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराना प्राथमिकता है। जीजीआईसी बिजनौर में जिला कंट्रोल रूम बना दिया गया है। सभी 131 केंद्रों को तकनीकी रूप से जिला कंट्रोल रूम से जोड़ने का काम शुरू हो गया है।
डीवीआर और आईपी एड्रेस तलब
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों के पारदर्शिता पूर्ण संचालन के लिए वेब-कास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। तय मानकों के अनुसार सभी केंद्र तकनीकी रूप से सुसज्जित हैं। वेब-कास्टिंग की व्यवस्था के लिए प्रत्येक केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य से परीक्षा केंद्र पर लगे डीवीआर का स्टेटिक आईपी एड्रेस, यूजर आईडी, पासवर्ड सीलबंद लिफाफे में मांगा गया है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों को प्रारूप भेजा गया है।