{"_id":"6307ad6988c4c05ae43ce9a8","slug":"up-board-compartment-exam-on-27th-bijnor-news-mrt6024567135","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा 27 को
बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा सुधार व कंपार्टमेंट परीक्षा 27 अगस्त को है। परीक्षा करीब 1000 विद्यार्थियों देंगे। परीक्षा की तैयारी अपडेट हो गई है।
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले में यूपी बोर्ड के 387 माध्यमिक विद्यालय है। हाईस्कूल के करीब 525 तथा इंटर के 255 विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। बताया कि परीक्षा दो पाली में है। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11:15 बजे तक है जबकि दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक है। जीजीआईसी बिजनौर की प्रधानाचार्य विनीता रानी केंद्र व्यवस्थापक हैं तहसीलदार बिजनौर सेक्टर मजिस्ट्रेट है। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।