{"_id":"6011af018ebc3e33f77a3376","slug":"up-board-announces-high-school-and-inter-examination-centers-bijnor-news-mrt522487610","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा केंद्रों का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा केंद्रों का एलान
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा केंद्रों का एलान
बिजनौर। शासन ने यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों का एलान कर दिया है। शासन ने कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए पिछले साल के मुकाबले आठ परीक्षा केंद्र बढ़ा दिए हैं। केंद्र निर्धारण में जहां कुछ पुराने केंद्र पर कैंची चली है, वहीं कई नये स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय हैं। बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा की तैयारी में तेजी आ गई है। शासन ने इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा दो चरण में तीन फरवरी से शुरू करने की घोषणा पहले ही कर दी है। अब शासन ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए केंद्रों का एलान कर दिया है। वर्ष 2020 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में 130 केंद्र थे। इस साल कोरोना का प्रकोप रहा है। शासन कोरोना से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरत रहा है। शासन ने हाईस्कूल व इंटर के केंद्रों के निर्धारण के करीब एक दर्जन बिंदुओं पर स्कूलों से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट की त्रिस्तरीय समीक्षा के बाद परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन ने वर्ष 2021 की परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 138 कर दी है। शासन ने परीक्षा केंद्र की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। डीआईओएस वह जीआईसी नोटिस बोर्ड पर सूची चस्पा है। परीक्षा केंद्र को लेकर 30 जनवरी शाम पांच बजे तक आपत्ति मांगी गई हैं। इस साल इक्यानवे हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे
विज्ञापन
इस बार ज्यादा परीक्षार्थी रहेंगे शामिल
बिजनौर। वर्ष 2021 की परीक्षा में वर्ष 2020 की परीक्षा के मुकाबले अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा अधिक छात्र देंगे। वर्ष 2020 में हाईस्कूल के 50067 तथा इंटर के 40086 परीक्षार्थी ने परीक्षा 130 परीक्षा केंद्र पर दी थी। वर्ष 2021 में हाईस्कूल के 50308 तथा 40887 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए कोरोना से बचाव के लिए केंद्र बढ़ाकर 138 कर दिए हैं।