{"_id":"5ef0e8898ebc3e42f75bca14","slug":"up-b-ed-entrance-exam-will-be-held-on-july-29-bijnor-news-mrt4876844145","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 जुलाई को होंगी यूपी बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 जुलाई को होंगी यूपी बीएड की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
29 जुलाई को होगी यूपी बीएड की प्रवेश परीक्षा
बिजनौर। लखनऊ विश्वविद्यालय ने राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए संशोधित परीक्षा तिथि की घोषणा की है। नई तिथि के अनुसार यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 29 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इससे पहले प्रवेश परीक्षा आठ अप्रैल को आयोजित की जानी थी जिसे कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दिया गया था।
विश्वविद्यालय ने निर्देश दिए है कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित सभी दिशानिर्देशों और सावधानियों का कड़ाई से पालन करते हुए ही प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। संशोधित तिथि की घोषणा होने से परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकेंगे। इससे पहले प्रवेश परीक्षा दो बार स्थगित हो चुकी है। विवेक कॉलेज के अध्यक्ष अमित गोयल ने बताया कि राज्य में कोरोना के संबंध में वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए परीक्षा प्राधिकरण लखनऊ विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस संक्रमण से परीक्षार्थियों को दूर रखने के लिए सभी आवश्यक सावधानियों के साथ परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा आयोजित करने वाले अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान छात्रों के बीच उचित सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए राज्य में परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके अलावा मास्क और हैंड सैनिटाइजर सहित सभी आवश्यक निशा निर्देशों का पालन करना परीक्षार्थियों के लिए जरूरी होगा।