{"_id":"6001d0f48ebc3e30d2693713","slug":"unregistered-bus-e-rickshaw-and-car-rammed-seven-injured-bijnor-news-mrt520701950","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस ई-रिक्शा और कार से भीड़ी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बस ई-रिक्शा और कार से भीड़ी, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित बस ई-रिक्शा और कार से भीड़ी, सात घायल
नगीना। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा चकनाचूर हो गई। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई बस एक कार से भी टकरा गई। इससे कार व रोडवेज बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे धामपुर डिपो की एक बस बिजनौर से तेज गति से नगीना की तरफ आ रही थी। नगीना कोतवाली मार्ग स्थित मंडी समिति के पास पहुंची तो मंडी समिति के बाहर सड़क पर सवारियों से भरी खड़ी ई- रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही एक कार से भी टकरा गई। बस की टक्कर लगने से ई रिक्शा से अपने परिवार सहित किरतपुर से अपने गांव बूढ़ावाला जा रहे कोमल सिंह (40), राधिका (14), शिक्षा (12), विवेक (8), कोमल की पत्नी सरोज (38), निहारिका (15) गंभीर रूप से घायल हो गए तथा ई रिक्शा चकनाचूर हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर भीड़ भी एकत्र हो गई। घटना में कार चला रहे कोटद्वार निवासी राजेश गोयल भी घायल हो गए तथा उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों व पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना के बाद रोडवेज बस का चालक बस को लेकर रोडवेज बस स्टैंड पहुंच गया। बस को वहा खड़ी कर मौके से फरार हो गया। घटना में रोडवेज बस का एक शीशा भी टूट गया तथा बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।