{"_id":"636e829cc296ae373107f236","slug":"unlicensed-ultrasound-center-sealed-bijnor-news-mrt6132095119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील
विज्ञापन
गोहावर में अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
- फोटो : BIJNOR
बिनजौर। स्वास्थ्य विभाग की टीम बिना लाइसेंस चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों को लेकर सर्तक हो गई है। जिसके चलते नूरपुर क्षेत्र के गोहावर में बिना लाइसेंस चल रहे एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। वहीं संचालक को कागज दिखाने का नोटिस भी दिया है।
जिले में बिना लाइसेंस चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर आए दिन छापामारी कर कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर का जाल बुना हुआ है। जहां, तहां बिना लाइसेंस के अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम निरीक्षण करने नूरपुर क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान गोहावर में मुनेश अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान संचालक मुनेश पुत्र नौहावार नहीं मिला। वहीं टीम ने जब स्टॉफ के अल्ट्रासाउंड सेंटर के कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा पाए। जिसके बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. देवीदास ने अल्ट्रासाउंड पर रखी मशीनों की सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अल्ट्रासाउंड संचालक नहीं मिला। जिसके बाद कर्मचारियों को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालक के नाम नोटिस दे दिया।
यह अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना लाइसेंस के संचालित था। कागजात न दिखाने पर कार्रवाई की गई है। आगे भी अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई जारी रहेगी। पहले भी ऐसी कार्रवाई की गई हैं। डॉ. देवीदास, डिप्टी सीएमओ