फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uncontrolled car overturned in a pit, teacher injured

अनियंत्रित होकर कार गड्ढे में पलटी, शिक्षिका घायल

Thu, 24 Feb 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturned in a pit, teacher injured
ांगलसोती-चंदक मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी कार को गड्ढे से निकालती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
अनियंत्रित होकर कार गड्ढे में पलटी, शिक्षिका घायल
विज्ञापन

नांगलसोती। नांगल-चंदक मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार चालक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
बुधवार सुबह नौ बजे बिजनौर जाट कॉलोनी निवासी शिक्षिका गीता देवी (40) मंडावली क्षेत्र के गांव जसपुर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रही थी, जब उनकी कार नांगल-चंदक मार्ग पर गांव महमसापुर के सामने पहुंची तो कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के समय बिजनौर जा रहे आरक्षी अभिषेक अहलावत ने घायल शिक्षिका को निजी अस्पताल में उपचार दिलाया। सूचना पर नांगलसोती पुलिस और शिक्षिका के परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे के दौरान शिक्षिका ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed