फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Uncontested election fixed for five seats

पांच सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Thu, 08 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Uncontested election fixed for five seats
पांच सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन

बिजनौर। जिला पंचायत चुनाव की तरह ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा नेताओं ने ताकत झोंक दी। यही कारण रहा कि पांच सीटों पर उनके समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। मोहम्मदपुर देवमल में हंगामा और पर्चा फटने की घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी ममता देवी के सामने पर्चा भरने पहुंची सपा प्रत्याशी शशि देवी का पर्चा ही निरस्त हो गया। इसके अलावा नहटौर, हल्दौर, स्योहारा, नूरपुर में भाजपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया।
बिजनौर में जहां भाजपा प्रत्याशी के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बने साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता एवं सदर विधायक पति मौसम चौधरी जुटे हुए थे। वहीं, हल्दौर और नहटौर सीट पर भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध बनाने के लिए नहटौर विधायक ओम कुमार अपने समर्थकों के साथ लगे हुए थे। विधायक ओम कुमार इसमें सफल भी हो गए। वहीं, नूरपुर और स्योहारा की बात करें तो वहां परिवहन मंत्री अशोक कटारिया खुद भागदौड़ कर रहे थे और पिछले दो दिन से इन जगहों पर खुद भाजपा कार्यकर्ताओं के संपर्क में थे। भाजपा ने जिला पंचायत की तर्ज पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव से पहले ही 11 में से पांच सीट भाजपा के खाते में लगभग डाल ही दी है।
विज्ञापन

चुनाव में संगठन ने पूरी मेहनत की है। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की रणनीति और पार्टी की नीति के कारण यह सफलता मिली है। पांच प्रत्याशी लगभग निर्विरोध हो चुके हैं, इसके अलावा भी हम लगभग सभी सीट जीत रहे हैं - सुभाष वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed