{"_id":"651c603ad2a464823107b8e4","slug":"uncle-said-nephew-who-murdered-wife-and-daughter-got-justice-by-hanging-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-3978-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मामा ने कहा, पत्नी और बेटी के हत्यारे भांजे को फांसी से मिला इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मामा ने कहा, पत्नी और बेटी के हत्यारे भांजे को फांसी से मिला इंसाफ
विज्ञापन
मंडावली में फांसी की सजा मिलने के बाद अमजद के घर पसरा सन्नाटा।
अलीपुरा के निकट आयशा और पूजा को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया था
अमजद के मंडावली स्थित परिवार में सन्नाटा छाया हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/ मंडावली । पत्नी आयशा और बेटी पूजा के हत्यारोपी मंडावली निवासी अमजद को फांसी की सजा मिलने पर मुस्तकीम ने कहा कि कोर्ट से हमें इंसाफ मिला है। बोले, पत्नी और बेटी की रूह को भी अब सुकून मिला होगा। उधर, अमजद के मंडावली स्थित आवास में सन्नाटा छाया हुआ है। परिजन चुप्पी साधे हैं।
मंडावली निवासी अमजद ने अपनी अलीपुरा निवासी मामी आयशा और ममेरी बहन पूजा से एकतरफा प्रेम में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। अमजद अपनी ममेरी बहन पूजा से से एकतरफा प्यार करता था। पूजा की शादी हो चुकी थी। उसका पति से विवाद चल रहा था।
मामा मुस्तकीम और परिजन अमजद द्वारा बार-बार फोन करने से परेशान थे। कई बार अमजद को हरकतों से बाज आने की बात कही गई थी, लेकिन वह नहीं माना।
20 जून, 2015 को अमजद की मामी आयशा अपनी बेटी पूजा के साथ न्यायालय से गांव लौट रही थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे अमजद ने अलीपुरा के निकट आयशा और पूजा को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन
मुस्तकीम का पुत्र सलमान हत्या के मामले में पैरवी कर रहा था। न्यायालय द्वारा अमजद को फांसी की सजा सुनाए जाने को मुस्तकीम ने इंसाफ मिलना बताया है। उधर, अमजद के मंडावली स्थित परिवार में सन्नाटा छाया हुआ है। फांसी की सजा दिए जाने के फैसले पर अमजद के परिजन चुप्पी साधे हैं।