फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ultimatum given to admin

प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

Sun, 25 Jun 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 25 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum given to admin
हिंदू संगठनों की महापंचायत को संबोधित करते जितेंद्र बैस। - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर/शिवाला कलां में क्षेत्र के एक गांव से 20 दिन पूर्व गैर संप्रदाय के युवक के साथ फरार हुई युवती की बरामदगी की मांग को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित महापंचायत में प्रशासन को चेताया गया कि  युवती की शीघ्र बरामदगी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


महापंचायत में प्रशासन को युवती की बरामदगी के लिए 24 घंटे का समय देते हुए निर्णय लिया गया। रविवार तक युवती बरामद नहीं हुई तो युवती के पिता और ताऊ थाने के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे। महापंचायत के दौरान पीएसी व पुलिस बल मौजूद रहा।        युवती की बरामदगी के लिए गांव में शनिवार को हिंदू संगठनों द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


महापंचायत में हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैस ने कहा कि अभी तक युवती की बरामदगी के लिए शांति से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन युवती को शीघ्र बरामद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इससे पूर्व कांठ से आए हिंदू जागरण मंच के मुरादाबाद जनपद के जिला मंत्री कुलदीप  शर्मा ने कहा कि इस मामले में चुप नहीं बैठने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत के दौरान क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र चौहान द्वारा इस प्रकरण से दूरी बनाए रखे जाने पर रोष प्रकट किया गया। पंचायत में क्षेत्राधिकारी चांदपुर ने बताया कि बरामदगी के लिए पुलिस की तीन टीमें काम रही हैं। उन्होंने पंचायत में मौजूद लोगों को युवती की शीघ्र बरामदगी का आश्वासन दिया। वहीं बेटी बचाओ संघर्ष समिति के प्रमुख मंगल सिंह ने पुलिस को एक दिन का समय देते हुए घोषणा की है कि रविवार को दोपहर तक युवती की बरामदगी नहीं होने पर युवती के पिता एवं उसके ताऊ शिवाला कला थाने के सामने आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। 


उनके साथ संघर्ष समिति के सदस्य भी अनशन पर बैठेंगे। मंगल सिंह की अध्यक्षता एवं विवेक चौधरी के संचालन में हुई महापंचायत में वीरबल सिंह, चंचल कटारिया, नवीन कुमार आदि ने संबोधित किया। महा पंचायत में क्षेत्र के अलावा आसपास के जनपदों से भी पहुंचे हजारों लोग मौजूद रहे।    सुरक्षा के लिहाज से चांदपुर  सर्किल के चारों थानों की पुलिस के अलावा भारी मात्रा में पीएसी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed