{"_id":"5d9b82d68ebc3e0160260391","slug":"ulma-urges-voters-to-cooperate-bijnor-news-mrt44732587","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलेमा ने मतदाताओं से आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलेमा ने मतदाताओं से आह्वान
विज्ञापन
उलमा ने मतदाताओं से सहयोग का आग्रह किया
नींदडू़। उलेमा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
रविवार रात मस्जिद जीनतुल इस्लाम में जमीयतुल उलेमा ए हिंद की स्थानीय शाखा की बैठक में उलमा ने नींदडू़ खास में 50 प्रतिशत, बाजीदपुर-बीरू में 48 प्रतिशत और मो. अलीपुर भिक्कन में मात्र 40 प्रतिशत सत्यापन होने पर चिंता व्यक्त की। कहा कि यदि मतदाता जागरूक होते और अपने अपने बीएलओ का सहयोग करते, तो अब तक सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका होता। 15 अक्तूबर से पहले प्रत्येक मतदाता का आधार कार्ड उसके मतदाता पहचान पत्र के साथ लिंक हो जाए, ताकि कोई व्यक्ति चुनाव में गलत वोट न डाल सके। उलमा ने जमीयत के पदाधिकारी और सदस्यों से लोगों को जागरूक करने तथा मतदाता सत्यापन में अपना हर संभव सहयोग करने को कहा। कारी तलअत महमूद की अध्यक्षता एवं मोलवी शमशीर अहमद के संचालन में हुई बैठक में मुफ्ती मोहम्मद अशरफ, मुफ्ती मुजम्मिल हुसैन, मुफ्ती सदाकत, कारी मोहम्मद अरशद, मोलवी मोहम्मद शुएब, मोलवी मोहम्मद फैसल, मौलवी शहजाद अहमद आदि उपस्थित रहे।