फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youths die in bike and car collision

बाइक और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत

Wed, 14 Jun 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 14 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two youths die in bike and car collision
नजीबाबाद-किरतपुर मार्ग पर बाइक से टकराई कार। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद में तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवक आपस में संबंधी थे। युवकों की मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। उधर, परिजनों  ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। पुलिस के समझाने पर दो घंटे बाद शव उठने दिया।
विज्ञापन


नजीबाबाद-किरतपुर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर बाइक और कार की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो कई। मंडावली के नवादा निवासी अजीत त्यागी का पुत्र रजत उर्फ राजा (22) अपने ममेरे भाई कोतवाली के रोशनपुर प्रताप निवासी शुभम उर्फ टिंकू (23) पुत्र राकेश के साथ बाइक से नजीबाबाद आ रहा था। नजीबाबाद दिशा से जा रही तेज रफ्तार सेट्रो कार से बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई गई। कार चालक भी दुर्घटना में घायल हो गया। उपचार के लिए कार चालक को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। दुर्घटना में युवकों की मौत की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। रजत और टिंकू अपने परिवारों में इकलौते पुत्र थे। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नजीबाबाद थाना प्रभारी सतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए। किरतपुर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। परिजनों ने कार मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक शव घटना स्थल से नहीं उठने दिए। पुलिस के समझाने पर लगभग दो घंटे बाद परिजन शवों के पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। रजत और टिंकू अपने-अपने परिवारों में इकलौते पुत्र थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के चिराग बुझने की खबर से घटनास्थल पर पहुंचे लोगों एवं परिचितों की रूह कांप गई। उधर, घटना में गंभीर रूप से घायल कार चालक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मृतक युवकों के परिजनों ने कार मालिक के खिलाफ कार्रवाई की पुलिस से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed