{"_id":"5c966fcfbdec22143c0350cc","slug":"two-youths-crushed-by-truck-one-injured-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर दो युवकों की मौत, एक घायल
Sat, 23 Mar 2019 11:11 PM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में बिजनौर बाईपास रोड पर ट्रक के पहिये के नीचे आने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। दोनों युवकों की मौत सेे परिजनों में कोहराम मचा है। घायल युवक को बिजनौर रेफर किया गया है।
मोहल्ला कटारमल निवासी नईम अहमद का 18 वर्षीय पुत्र अजीम अहमद, मोहल्ला मंडी कोटला निवासी अच्छन का 18 साल का पुत्र शाहबाज व असलम का 20 साल का पुत्र फईम अहमद बाइक पर देवी मंदिर के पास गड्ढा कॉलोनी से अपने घर आ रहे थे। पुलिस के अनुसारबिजनौर रोड पर अली मस्जिद के पास बाइक को युवकों ने जल्दबाजी में ट्रक के सामने से बायीं ओर ले जाने की कोशिश की। ट्रक व बाइक के बीच दूरी कम थी और बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हालांकि ट्रक चालक ने बाइक सवारों की तरफ ध्यान नहीं दिया। अजीम व शाहबाज ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस बीच फईम दूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर के लिए रेफर किया गया है। परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक बबराला से यूरिया लेकर किरतपुर जा रहा था। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
वहीं, ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों मृतक युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
पुल से टकराई ट्रैक्टर ट्राली
कालागढ़। हनुमान मंदिर के पास पुल से गुजर रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश शुरू कर दी है। मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित गति से ट्रैक्टर ट्राली पुल से टकरा गई। चालक मौके से घबराकर भाग गया। थानाध्यक्ष रियाज अहमद ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है।