{"_id":"655a5a9280d454a3650dbb35","slug":"two-youth-riding-a-bike-died-in-a-road-accident-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-14501-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को ओवरटेक करने में टकराई दोनों युवकों की बाइकें
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को ओवरटेक करने में दो बाइक सवारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी सादान (17) रविवार की शाम पांच बजे अपनी मोटरसाइकिल से नजीबाबाद की तरफ जा रहा था। खालसा फार्म के पास आगे चल रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को ओवरटेक करते वक्त वह सामने से आ रहे बाइक सवार नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर निवासी अनस (20) से टकरा गया।
हादसे में सादान की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि अनस ने नजीबाबाद ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना में दोनों बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सादान की बाइक पर पीछे बैठे रायपुर निवासी 18 वर्षीय आरिफ भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है।