{"_id":"610a9a6d8ebc3eb9e138d2f7","slug":"two-teenagers-drowned-in-canal-while-taking-bath-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: नहर में डूबे दो किशोर, मौत से परिवारों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: नहर में डूबे दो किशोर, मौत से परिवारों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम
Thu, 05 Aug 2021 07:47 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:47 AM IST
सार
दो किशोर नहाते समय नहर में डूब गए। दोनों के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
नदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के जाब्तागंज में तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जाब्तागंज निवासी 13 वर्षीय रिहान पुत्र अकरम, 12 वर्षीय जीशान पुत्र इकरामू अपने दो अन्य साथियों के साथ बुधवार की दोपहर घिसटपुरी क्षेत्र में एक तालाब पर नहाने गए थे। बताया जाता है कि तालाब की चिकनी मिट्टी में पैर धंसने से दोनों तालाब में डूब गए। उनके साथियों ने घर आकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही तालाब में दोनों किशोरों को तलाशा गया। तालाब से रिहान और जीशान को निकालने के बाद क्षेत्रवासी प्राइवेट नर्सिंग होम लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बताया गया कि घर पहुंचने पर परिजनों को उनके जीवित होने का शक हुआ। दोनों किशोरों को परिजन आनन-फानन में लेकर बिजनौर चिकित्सक को दिखाने के लिए रवाना हो गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
दो किशोरों की मौत से जाब्तागंज में मातम छाया है। जीशान की मौत से मजदूर पेशा परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। जाब्ता गंज निवासी मजदूर पेशा इकरामु के पांच पुत्रियों में 12 वर्षीय जीशान इकलौता पुत्र था। जीशान की बहनों का रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल है। वहीं, अकरम के दो पुत्रों में 13 वर्षीय रेहान की मौत से परिजन बेहाल हैं। घटना की सूचना मिलते ही चेयरपरसन पति पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खान ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने भी दोनों किशोरों की मौत पर दुख व्यक्त किया।