फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two sides fiercely beaten, stone pelted

दो पक्षों में जमकर मारपीट, हुआ पथराव

Tue, 04 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two sides fiercely beaten, stone pelted
दो पक्षों में जमकर मारपीट, हुआ पथराव
विज्ञापन

चंदक। चुनावी रंजिशन के चलते दो पक्षों में चाकू चले। महिलाओं ने छतों से पथराव किया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर आधा दर्जन लोग घायल गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

थाना किरतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव बुडगरा में सोमवार रात्रि चुनावी रंजिश आपसी झगड़े में बदल गई। दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव चाकू छुरे आदि चले। गांव में चारों ओर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। गांव बुडगरा में प्रधानी के चुनाव में बीसी सीट होने के कारण पूर्व प्रधान समीम व मुस्तकीम चुनाव में अपना भाग्य अजमा रहे थे। दोनों के समर्थकों में आपसी तनातनी चल रही थी। सोमवार रात्रि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे चाकू निकल आए। एक पक्ष की महिलाओं ने छतों से पथराव शुरू कर दिया। मुस्तकीम पक्ष के आलम के धारदार हथियार से वार होने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पक्ष से समीम, नदीम, भूरे घायल व दूसरे पक्ष से आलम सहित, मुस्तकीम, वली, वाजिद घायल हो गए। सूचना मिलने पर किरतपुर पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया। हल्का दरोगा मीर हसन के अनुसार गांव बुडगरा में चुनावी रंजिश के चलते झगड़ा होने की सूचना मिलने पर तुरंत गांव पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को फटकारते हुए झगड़े को शांत कराया। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed