फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two sides clashed over the laborers of Jharkhand

झारखंड के मजदूरों को लेकर दो पक्ष भिडे़

Wed, 09 Nov 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over the laborers of Jharkhand
झारखंड के मजदूरों को लेकर दो पक्ष भिडे़
विज्ञापन

नहटौर। झारखंड के दो मजदूरों व उनके एक बालक को जबरन अपने साथ ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष के शिकायत करने पर पुलिस ने दोनों मजदूरों व बालक को बरामद कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।
झारखंड के जिला चतरा के गांव मेघरनिया निवासी संजय कुमार अपने पुत्र गोविंदा व मंजाय के साथ नहटौर थाना क्षेत्र के गांव पपसरा में एक साथी के पास आए थे। तीनों गांव पपसरा से अफजलगढ़ में सरदार मुख्तयार सिंह के यहां काम करने के लिए जा रहे थे। गांव सदरुद्दीननगर के पास से कुछ युवक तीनों को जबरन गांव मुर्रशदपुर दिल्ली ले गए। जिनको लेने के लिए अफजलगढ़ के किसान मुख्तयार सिंह गांव मुर्रशदपुर दिल्ली पहुंच गए। मजदूर साथ नहीं भेजने पर अफजलगढ़ के किसान मुख्तयार सिंह ने अपने रिश्तेदार भाकियू के सदर युवा तहसील अध्यक्ष करतार सिंह के साथ थाने आकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस गांव मुर्रशदपुर दिल्ली से तीनों को थाने ले आई। मजदूरों को दोनों पक्ष अपने-अपने यहां काम कराने के लिए विवाद कर रहे थे। मजदूरों ने गांव मुर्रशदपुर दिल्ली के ही कुछ युवकों पर मोबाइल गायब करने का आरोप लगाया। मजदूर संजय सिंह ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ काम करने के लिए आया था। उनका पुत्र उनके साथ घूमने के लिए आया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मजदूर जहां काम करना चाहते हैं, वहां जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed