फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two railway gates of the city will remain closed for two days.

Bijnor News: दो-दो दिन तक बंद रहेंगे शहर के दो रेलवे फाटक

Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two railway gates of the city will remain closed for two days.
- पहले दोनों ही फाटक को एक साथ तीन दिन तक बंद रखने के लिए बनी थी योजना
विज्ञापन

- जिला मुख्यालय पर फाटक बंद होने की वजह से ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर शहर के दो रेल फाटक दो-दो दिन के लिए बंद रहेंगे। फाटक बंद रहने की वजह से शहर में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। दरअसल, रेलवे ने पुलिस की आपत्ति के बाद अपनी योजना में बदलाव किया क्योंकि पहले रेलवे ने दोनों ही फाटक को एक साथ तीन दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया था।

आज बुधवार की सुबह से बिजनौर में चक्कर रोड सेंट मेरी स्कूल के पास स्थित रेलवे फाटक को रो दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस रेलवे फाटक पर रेल ट्रैक के बिछाने और अन्य मरम्मत का काम किया जाना है। यह रेल फाटक चार और पांच अक्टूबर को बंद रहेगा। इसके चलते चक्कर रोड से गुजरने वाला पूरा ट्रैफिक शहर के अंदर से होकर निकलना है।
विज्ञापन

इस रेल फाटक को 5 अक्टूबर की देर शाम तक खोल दिया जाएगा। इसके बाद रेलवे की योजना है कि बिजनौर नगीना मार्ग स्थित फाटक को बंद करके मरम्मत कार्य किया जाए। इसी क्रम में 6 और 7 अक्टूबर को नगीना मार्ग स्थित रेलवे फाटक बंद रखा जाएगा। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले सभी वाहन चक्कर रोड से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ ही घंटे में रेलवे ने बदल लिया फैसला
मंगलवार की दोपहर रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि सेंट मेरी के पास चक्कर रोड वाले रेलवे फाटक और नगीना रोड स्थित फाटक को अगले तीन दिनों तक बंद रखा जाएगा। जिला मुख्यालय पर एक साथ तीन दिनों तक दो फटकों के बंद रहने पर पुलिस ने कड़ी आपत्ति जाहिर की। पुलिस ने तर्क दिया कि चक्कर रोड से गुजरने वाले करीब 2 लाख वाहनों को शहर की तंग हो चुकी सड़कों से निकलना मुश्किल रहेगा। ऐसे में जिला मुख्यालय की पूरी ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो सकती है। जिसके चलते रेलवे ने देर शाम तक दोनों फाटकों के एक साथ बंद करने के अपने निर्णय में बदलाव कर लिया।



अब यह रहेगी व्यवस्था
आज और कल चक्कर रोड पर सेंट मैरी के पास वाले रेलवे फाटक को बंद रखा जाएगा। इस फाटक पर मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद नगीना मार्ग स्थित रेलवे फाटक को बंद किया जाएगा। इसी स्थिति में 6 और 7 अक्टूबर को नगीना रोड स्थित रेलवे फाटक बंद करते हुए मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed