फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two people dead in a road accident

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Fri, 22 May 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two people dead in a road accident
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। सड़क दुर्घटना में जलालाबाद क्षेत्र के एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना दोनों मृतकों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
जलालाबाद के मोहल्ला राईयान निवासी 45 वर्षीय कफील ठेली से सब्जी आदि ढोने का काम करता है। शुुक्रवार सुबह कफील ठेली लेकर मंडी समिति जा रहा था। कल्हेड़ी फाटक के निकट तेज रफ्तार वाहन ने कफील को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कफील को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना मृतक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

उधर जलालाबाद क्षेत्र के ही गांव बौरेकी निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद की अकबराबाद पेट्रोल पंप के निकट ट्रैक्टर से दबने से दर्दनाक मौत हो गई। दिलशाद ट्रैक्टर से भट्टे की मिट्टी ढो रहा था। शुक्रवार को प्रात: अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर चला रहा दिलशाद ट्रैक्टर के नीचे दब गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पहुंचे। पुलिस को सूचना दिए बिना मोहम्मद दिलशाद को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed