{"_id":"60439beb8ebc3e591536e0a9","slug":"two-men-of-bijnor-have-been-arrested-with-pistol-and-gunfire-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर के दो लोग कश्मीर में पिस्टल-गोलियों के साथ दबोचे, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर के दो लोग कश्मीर में पिस्टल-गोलियों के साथ दबोचे, पूछताछ जारी
Sat, 06 Mar 2021 08:42 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 06 Mar 2021 08:42 PM IST
सार
- उत्तर प्रदेश के दो लोग पिस्टल व गोलियों के साथ गिरफ्तार
- जवाहर टनल के पास कश्मीर जाते समय सेंट्रो कार से हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में जवाहर टनल के पास पिस्टल के साथ बिजनौर के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर कुलगाम पुलिस ने जवाहर टनल के पास नाका लगाया था। इस दौरान बनिहाल से काजीगुंड की ओर आ रही सेंट्रो कार (नंबर जेके 04-9750) को रोककर जांच की। इसमें कार से एक पिस्टल व 20 गोलियां बरामद की गईं।
विज्ञापन
वहीं कार में सवार मोहम्मद दानिश (निवासी राजा का ताजपुर, बिजनौर) व नौशाद (निवासी- शाहपुर रतन किरतपुर, बिजनौर) को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मंत्री संजीव बालियान बोले, एक भी किसान की जमीन गई तो दे दूंगा त्यागपत्र
बताया गया कि दोनों लोग अवैध रूप से हथियार लेकर कहां जा रहे थे, इसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। बिजनौर में इनके परिजनों का कहना है कि यह दोनों एक सप्ताह पहले बिजनौर आए थे और कार से कश्मीर गए थे। नौशाद हेयर कटिंग सैलून पर काम करता है और दूसरा गुड़ व मूंगफली की टिक्की बनाकर बेचता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/