{"_id":"634b120e96bad36ad61d3aa8","slug":"two-members-of-solver-gang-arrested-in-the-district-bijnor-news-mrt6097665110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में सॉल्वर गैंग के दो सदस्य दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में सॉल्वर गैंग के दो सदस्य दबोचे
विज्ञापन
बिजनौर। बुलंदशहर निवासी परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे एक सॉल्वर को पकड़ लिया गया जो कि बिहार का रहने वाला है। परीक्षा केंद्र तक लाने और सौदा तय कराने वाले हस्तिनापुर के युवक को पकड़ा लिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। दरअसल प्रवेश पत्र पर लगे फोटो का सही मिलान नहीं होने पर सॉल्वर पकड़ में आ गया।
राजकीय पॉलिटेक्निक में बनाए गए परीक्षा केंद्र के गेट पर दूसरी पाली के पेपर के लिए चेकिंग चल रही थी, तभी बुलंदशहर निवासी बृजेश प्रकाश का प्रवेश पत्र लेकर एक युवक पहुंचा। विशेष तौर पर जांच के लिए लगी लखनऊ की टीम को प्रवेश पत्र में लगे फोटो का मिलान करने पर शक हुआ, जिसके बाद आरोपी से कुुछ और जानकारी भी की गई, जिसका जवाब वह नहीं दे सका। शक के आधार पर ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ में पकड़े गए सॉल्वर ने अपना नाम विशाल पुत्र ओमप्रकाश थाना मुकामा जिला पटना बिहार बताया। सॉल्वर केे पुलिस थाने ले जाने लगी तो गेट के पास ही खड़ा विवेक निवासी हस्तिनापुर भागने लगा, जिसे भी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। विवेक को मास्टर माइंड बताया जा रहा है। शहर कोतवाल ने बताया कि सॉल्वर ने पूछताछ में कहा कि उसे परीक्षा केंद्र तक विवेक लेकर पहुंचा था। विवेक ने ही सॉल्वर और परीक्षार्थी के बीच सौदा कराया था। हालांकि अपनी जगह पर सॉल्वर को परीक्षा में बैठाने का प्रयास करने वाला मुन्नाभाई फरार है।