फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two killed by toxic chicken

विषाक्त चिकन से दो की मौत

Sat, 20 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 20 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two killed by toxic chicken
धामपुर/नींदडू में गांव मिर्जापुर पल्ला में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार की दो किशोरियों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका आपस में चचेरी तयेरी बहनें थीं। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा है। पंचनामे के बाद दोनों के शवों को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।
विज्ञापन



गांव के प्रधान इब्राहिम ने मुताबिक कि गांव के नसीम अहमद की 12 वर्षीय पुत्री भूरी और उनके भाई हनीफ की 14 वर्षीय पुत्री कमर जहां घर में एक साथ रहती थीं। दोनों एक ही साथ खाना खाती और सोती थी। दोनों बहनों में बेहद प्रेम था। बृहस्पतिवार को नसीम अहमद  अपने पुत्र मोहम्मद हनीफ के साथ घर से बाहर गया था। देर शाम घर पर खाने  में मुर्गा बन रहा था। मुर्गा बनाते समय बर्तन में छिपकली गिर गई और खाने में ही पक गई। मीट में छिपकली गिरकर पकने का किसी को पता नहीं चल सका। घर में नसीम की पत्नी की पहले से ही तबियत खराब थी। बीमार होने के कारण नसीम की पत्नी ने खाना नहीं खाया।
विज्ञापन



पुत्री कमरजहां व भूरी ने खाना खा लिया।
खाना खाने के कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। रात में दोनों को निजी अस्पताल मे दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की रात में मौत हो गई। चिकित्सकों ने दोनों की मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग होना बताया है। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। दोनों ही परिवार में हनीफ और नसीम की ये सबसे छोटी पुत्री थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed