फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two including constable died in two road accidents

दो मार्ग दुर्घटनाओं में सिपाही समेत दो की मौत

Mon, 11 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two including constable died in two road accidents
दो मार्ग दुर्घटनाओं में सिपाही समेत दो की मौत
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र में मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार एक सिपाही सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया।
उत्तराखंड पुलिस में तैनात सिपाही अनिल चौधरी (35) बाइक से अपने गांव बल्हेड़ी थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार जा रहा था। भागूवाला क्षेत्र में खैैरा ढाबे के निकट रविवार की रात बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार सिपाही की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मंडावली पुलिस ने घटना की सूचना सिपाही के परिजनों को दी। पुलिस ने सिपाही का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, रविवार की ही रात गांव मोहनपुर पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार भागूवाला निवासी 18 वर्षीय युवक मयंक घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक पर सवार उसके दो साथी रॉकी और लक्की को मामूली चोटें आईं। दूसरी बाइक पर सवार हरिद्वार निवासी प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी अमृता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, मार्ग दुर्घटना में घायल प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी को उपचार के लिए नजीबाबाद के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed