{"_id":"67e59f4b9b59feccb5093a8c","slug":"two-farmers-were-attacked-by-leopard-bijnor-news-c-27-1-bij1002-146051-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो किसानों पर गुलदार ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो किसानों पर गुलदार ने किया हमला
विज्ञापन
चांदपुर के गांव चौंधेड़ी में गुलदार के हमले से घायल रईसुद्दीन। संवाद
बिजनौर, चांदपुर। गांव चौंधेड़ी में गुलदार ने हमला कर दो किसानों को घायल कर दिया। एक माह पहले इसी गांव की एक महिला को गुलदार ने मार डाला था। हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग की टीम ने गुलदार की तलाश शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार की सुबह गांव चौंधेड़ी निवासी नरेंद्र सिंह के खेत में गुलदार दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई और जाल लगा दिया। टीम ने ड्रोन कैमरा उड़ाकर तलाश की, लेकिन गुलदार दिखाई नहीं दिया। इसके बाद टीम ने जाल हटा लिया। कुछ ग्रामीण गुलदार की तलाश में खेत में चले गए।
वहां गन्ने के खेत में छिपे गुलदार ने हमला कर दिया, जिसमें गांव निवासी रईसुद्दीन व रीनू कुमार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया। जिसमें चिकित्सक ने रईसुद्दीन को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया है। nएक माह पूर्व गुलदार हमले से महिला की हुई थी मौत : गांव निवासी जयपाल सिंह की पत्नी सुमन एक माह पूर्व जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश किया तो महिला का शव गन्ने के खेत में मिला था।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि गांव से गुलदार दिखाई देने की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया था। दो बार ड्रोन कैमरा उड़ाकर गुलदार की तलाश की, लेकिन गुलदार दिखाई नहीं दिया। उन्होंने बताया है कि क्षेत्र में छह पिंजरे तथा चार ट्रैप कैमरे लगा रखे हैं। जाल भी लगवा दिया है।