{"_id":"5d9c64cd8ebc3e93b31a7267","slug":"two-died-in-accident-in-bijnor-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बाइक और स्कार्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बाइक और स्कार्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत, दो की मौके पर ही मौत
Tue, 08 Oct 2019 03:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 08 Oct 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्योहारा में बाइक और स्कार्पियो की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक कार छोड़ कर मौके से फरार हो गया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेते हुए मृतकों के परिजनों की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बगवाड़ा निवासी गौरव 26 वर्ष पुत्र महेश कुमार व जीवन 28 वर्ष पुत्र शेर सिंह सोमवार की देर रात्रि लगभग 11 बजे बाइक से स्योहारा से अपने गांव बगवाड़ा जा रहे थे। जब वह रास्ते में लक्ष्य कालेज के पास पहुंचे तो मुरादाबाद की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक स्कार्पियो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतकों के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मृतक गौरव के पिता महेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।