फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two corona infected cases found in the district

जिले में मिले कोरोना संक्रमित दो मामले

Tue, 22 Feb 2022 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two corona infected cases found in the district
जिले में मिले कोरोना संक्रमित दो मामले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना की तीसरी लहर अब अपने अंतिम चरण में है। कोरोना के मामलों में रोजाना गिरावट दर्ज हो रही है। सोमवार को जिले में दो संक्रमित मिले। जिसके चलते जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 34 रह गई। दो मरीज कोरोनामुक्त हुए।
घटते मरीजों की संख्या से लोगों में खुशी है। फरवरी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन कमी देखने को मिल रही है। यह लहर लोगों के लिए कम हानिकारक साबित हुई है। इसमें संक्रमण ने लोगों को तेजी से अपनी चपेट में लिया, लेकिन किसी की जान नहीं गई। कोरोना की तीसरी लहर से पहले ज्यादातर को वैक्सीन लग चुकी थी। जिसकी वजह से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ गई। यही कारण है कि तीसरी लहर ने लोगों को ज्यादा क्षति नहीं पहुंचाई है। हालांकि कोरोना से ठीक होने वाले ज्यादातर मरीजों में कमजोरी और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को जिले भर में दो संक्रमित मिले। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 34 ही रह गई। डॉक्टरों द्वारा लोगों को सलाह दी जा रही है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ही घरों से बाहर निकले। क्योंकि जिले में कोरोना का असर कम हुआ है, पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed