फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two candidates brought symbols on Bijnor Sadar, claim to contest elections

गठबंधन: एक ही सीट पर दो प्रत्याशी ले आए सिंबल, चुनाव लड़ने का दावा

Sat, 22 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two candidates brought symbols on Bijnor Sadar, claim to contest elections
बिजनौर सदर पर दो प्रत्याशी ले आए सिंबल, चुनाव लड़ने का दावा
विज्ञापन

बिजनौर। सपा-रालोद गठबंधन में बिजनौर सदर सीट को लेकर खींचतान नजर आ रही है। जहां रालोद से डॉ. नीरज चौधरी सिंबल लेकर आए हैं, वहीं डॉ. रमेश तोमर को सपा ने सिंबल दे दिया है। शुक्रवार को दोनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ पत्रकारों से वार्ता की और खुद के बिजनौर सदर सीट से प्रत्याशी होने का दावा किया। दोनों ने ही नामांकन के लिए पर्चे भी ले लिए हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो अगले दो दिनों में दोनों से एक प्रत्याशी को सिंबल वापिस करना पड़ सकता है।
बिजनौर जिले की सात विधानसभा सीटों पर लंबे इंतजार के बाद टिकटों की घोषणा हुई तो सदर सीट पर असमंजस की स्थिति बन गई। नूरपुर, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, बढ़ापुर और बिजनौर सदर सीट पर सिंबल बांट दिए। इनमें बाकी सीटों तो पहले ही सपा के खाते में थी, लेकिन बिजनौर पर रालोद का दावा चला आ रहा था। यह उस समय नजर आया भी, जब बिजनौर सदर से रालोद से डॉ. नीरज चौधरी को सिंबल दे दिया गया। शुक्रवार को दोनों प्रत्याशियों ने पत्रकार वार्ता बुला ली। सपा से सिंबल लेकर आए डॉ. रमेश तोमर ने कहा कि मुझे पार्टी ने सिंबल लेकर चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा है। मैं नामांकन की तैयारी कर रहा हूं। उधर रालोद से सिंबल लेकर आए डॉ. नीरज चौधरी ने भी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने और नामांकन कराने की तैयारी का दावा किया।
विज्ञापन

जो भी पार्टी हाईकमान का आदेश होगा, उसी के अनुसार चुनाव लड़वाया जाएगा। फिलहाल सपा से डॉ. रमेश तोमर को सिंबल मिला है, उन्हीं को चुनाव की तैयारी करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद हुसैन, सपा जिलाध्यक्ष
पार्टी ने डॉ. नीरज चौधरी को सिंबल दिया है। हम पार्टी हाईकमान से आदेश का पालन करते हुए उन्हें चुनाव की तैयारी करा रहे हैं। सिंबल का मामला एक से दो दिन में सुलझ जाएगा।

अली अदनान, रालोद जिलाध्यक्ष
कुछ पहुंचे लखनऊ तो कई ने दिल्ली में डाला डेरा
बिजनौर जिले में टिकट मिलते ही पार्टी से जुड़े पुराने नेताओं ने विरोध भी शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो सपा के कई कार्यकर्ता और नेताओं ने लखनऊ में डेरा डाल लिया है और कुछ टिकटों पर आपत्ति जताई है। वहीं रालोद से भी कई नेता और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर विरोध जताया है। अब किसका विरोध कितना काम आएगा और परिवर्तन करा सकेगा, यह तो अगले दो दिन में साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed