फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two bike riders killed, three injured in accident

हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, तीन घायल

Fri, 17 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders killed, three injured in accident
बिजनौर : चांदपुर धनौरा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइकों को देखती भीड़। - फोटो : BIJNOR
हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। चांदपुर-धनौरा मार्ग पर किसी वाहन की चपेट में आने से दो बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को बिजनौर के लिए रेफर किया गया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बृहस्पतिवार रात दो बाइकों पर सवार पांच युवक चांदपुर से दावत खाकर अपने गांव सुंदरा बुंदरा जा रहे थे। चांदपुर-धनौरा रोड पर गांव दरबाड़ा बागड़पुर के बीच गांव मिर्जापुर के पास किसी वाहन की चपेट में आने से पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी स्याऊ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गांव बुंदरा कलां निवासी सारिक (35) पुत्र खलील और गांव सुंदरा निवासी अफजाल (19) पुत्र हारून को मृत घोषित कर दिया। गांव बुंदरा कलां निवासी आसिफ करीब (25) पुत्र खलील, गांव सुंदरा निवासी शहजाद (14) पुत्र हारून और सरफराज (45) पुत्र सरदार अली की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सीएचसी से बिजनौर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed