{"_id":"61bcdb6aaa9826087b0635ed","slug":"two-bike-riders-killed-in-road-accident-bijnor-news-mrt5695412108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
धामपुर। बृहस्पतिवार रात बाइक की किसी वाहन से टकराने से हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों नहटौर थाना क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाल पीके गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम सुधीश कुमार (23) पुत्र चेतराम सिंह निवासी किशनपुर भोगन और राजू प्रजापति (25) पुत्र पूरन सिंह निवासी नहटौर के मोहल्ला होलियान देर शाम धामपुर से अपने घर लौट रहे थे, इस बीच नहटौर मार्ग पर पृथ्वीराज चौकी के निकट किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आनन-फानन में धामपुर सरकारंी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई।
ठेकेदार से पैसे लेने गए थे दोनों
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि दोनों रानीखेत में काम करते थे, इस दौरान ठेकेदार से दोनों का झगड़ा हो गया था, जिसके बाद दोनों बृहस्पतिवार को धामपुर ठेकेदार से पैसे लेने गए थे। देर शाम वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया। इसके साथ ही परिजनों ने बताया कि शाम छह बजे से दोनों का फोन स्विच ऑफ आ रहा था। करीब एक घंटे तक फोन बंद आता रहा। जिसके बाद परिजनों को उनकी चिंता होने लगी।
विज्ञापन
परिजनों ने 200 बार किया कॉल
इसके बाद शाम सात बजे फोन खुल गया तो हमने 200 बार कॉल किया, लेकिन एक बार भी किसी ने कॉल नहीं उठाई। इसके बाद एक पुलिस वाले ने फोन उठाया और कहा कि दोनों की मौत हो चुकी है, सरकारी अस्पताल में दोनों के शव हैं। यह सुन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में धामपुर अस्पताल पहुंचे।