{"_id":"627c02d6396c024149641039","slug":"two-bike-riders-died-after-being-hit-by-a-truck-bijnor-news-mrt5882053109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में का बाइक सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में का बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन

चांदपुर। बिजनौर रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी स्याऊ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। दो की शनाख्त हो गई है। एक की शनाख्त की जा रही है।
चांदपुर में एलआईसी आफिस के पास सड़क निर्माण का काम चल रहा है। बिजनौर की ओर जा रहे लकड़ी से भरे ट्रक की चपेट में पीछे से आ रही बाइक आ गई जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। एक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतकों में एक थाना स्योहारा के गांव हलदुआ रामपुर निवासी इदरीश के रूप में पहचान हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हुई है। घायल थाना नौगावा सादात के गांव याहियापुर निवासी है। ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है। संवाद