फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two arrested with gold biscuits worth 40 lakhs

40 लाख के सोने के बिस्कुट के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with gold biscuits worth 40 lakhs
बिजनौर के अफजलगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए सोने के बिस्कट के साथ पकड़े गये दो आरोपी। - फोटो : BIJNOR
40 लाख के सोने के बिस्कुट के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अफजलगढ़/बिजनौर। सोने की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 675 ग्राम वजन के सोने के सात बिस्कुट बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने सोने को कोषागार में डबल लॉक के अंदर सुरक्षित रखवा दिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से रिवाल्वर भी मिला है। रिवाल्वर के लाइसेंस धारक के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया। मामले में जीएसटी के अधिकारियों को भी पुलिस की ओर से पत्र लिखा गया है।
बुधवार शाम अफजलगढ़ पुलिस को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने एक कार खड़ी मिली। पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए कार की तलाशी ली, इसमें दो लोग सवार थे, जिनके पास से सोने के सात बिस्कुट बरामद हुए। पुलिस दोनों आरोपियों को मय गाड़ी थाने ले गई। स्थानीय ज्वैलर्स से सोने की जांच कराई गई तो पीली धातु के यह बिस्कुट सोने के निकले। जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई। आरोपियों के पास से .32 बोर की रिवाल्वर और पांच कारतूस भी बरामद हुए। आरोपियों ने अपने नाम अब्दुल रहमान पुत्र अब्दुल खालिक उत्तराखंड नैनीताल बरेली मार्ग हल्द्वानी और आकर्ष शर्मा पुत्र विशाल शर्मा नंगला बट्टू रोड प्रगतिनगर साकेत मेरठ बताया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास मिला लाइसेंसी रिवाल्वर आर्या भारद्वाज पुत्र शिवहरी रझूपी दीमापुर नगालैंड वर्तमान पता फरीदाबाद के नाम दर्ज है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास जिस व्यक्ति का रिवाल्वर मिला है, उसके विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा, सिपाही ओम सिंह व मार्शल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से लेकर आए थे सोना
पुलिस की पूछताछ में साफ हुआ कि आरोपियों के पास से जो सोना बरामद हुआ है, उसे वह मुंबई से खरीद कर लाए थे, जिसे उत्तराखंड में अलग-अलग लोगों को बेचना था। बरामद हुए सोने का उनके पास कोई बिल नहीं मिला है। जिसे लेकर पुलिस ने जीएसटी के अधिकारियों को पत्र लिखा है। फिलहाल यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी कब से सोने की तस्करी में लगे हुए थे। एएसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया कि 675 ग्राम सोने के साथ बिस्कुट आरोपियों के पास से बरामद किए गए हैं। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। लाइसेंसी रिवाल्वर को आरोपी ने अपने भाई के दोस्त का बताया है। रिवाल्वर के लाइसेंस धारक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। जीएसटी के अधिकारियों को बरामद हुए सोने के संबंध में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed