फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two arrested for attempted murder of child

बच्चे की हत्या का प्रयास करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 06 Feb 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for attempted murder of child
बच्चे की हत्या का प्रयास करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

नगीना। मोहल्ला मुगलान निवासी आठ वर्षीय बालक सादिक को गला घोंटकर उसकी हत्या का प्रयास करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी धार्मिक स्थल की छत पर बच्चे को मरा समझकर फेंक आएं थे, लेकिन वह परिवार को सकुशल बरामद हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
रविवार को सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि नगर के मोहल्ला मुगलान निवासी नसीम का आठ वर्षीय पुत्र सादिक शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे घर से पतंग लेने के लिए निकला था। इसके बाद जब काफी देर तक वह घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों और मोहल्ले वासियों ने शुक्रवार की रात बालक को काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को करीब 11 बजे बच्चे के एक धार्मिक स्थल की छत पर बेहोशी की हालत में मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालक को नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सादिक ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बराबर में ही रहने वाले दो युवकों ने उसे पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहल्ला मुगलान निवासी अदनान व सावेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी अदनान व सावेज पतंग दिलाने के बहाने सादिक को एक धार्मिक स्थल की छत पर ले गए थे। दोनों ने बालक को पीटा और उसका गला घोंटा। बालक बेहोश हो गया तो उसे मरा समझकर चटाई में लपेट कर धार्मिक स्थल की गुंबद के अंदर फेंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed