{"_id":"61dc817ee39481251d26d04f","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-truck-dhampur-news-mrt5729331127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के ट्रक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के ट्रक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के ट्रक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
धामपुर (बिजनौर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्रयास पुलिस चौकी के पास से चोरी के 10 टायरा ट्रक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ट्रक को मुजफ्फरनगर के तितावी शुगर मिल के पास से चोरी किया था और नजीबाबाद में बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस ने चोरी के ट्रक के साथ आरोपियों से कई दर्जन फर्जी नंबर प्लेटें बरामद की हैं।
सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि धामपुर पुलिस प्रयास चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोक कर उसकी जांच की। लेकिन आरोपी ट्रक के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाए। सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने ट्रक चोरी का बताया। पुलिस ने चोरी के 10 टायरा ट्रक को कब्जे में लेकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जनपद शामली के झिंझाना थाने के गांव लपराना निवासी पुष्पेंद्र और विशाल शर्मा हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इस 10 टायरा ट्रक को नौ जनवरी की रात को तितावी शुगर मिल मुजफ्फरनगर के पास से चोरी किया था। वे इसे नजीबाबाद बेचने के लिए लेकर जा रहे थे।
सीओ ने बताया गया कि यह ट्रक नसीरपुर थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर के योगेश का है। योगेेेश की ओर से ट्रक चोरी का मामला तितावी थाने पर पंजीकृत करा रखा। आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद हुई हैं।