फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two accused arrested for looting two lakhs from kiln owner

भट्ठा मालिक से दो लाख की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Jun 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for looting two lakhs from kiln owner
भट्ठा मालिक से दो लाख की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शेरकोट। पुलिस ने बृहस्पतिवार को ईंट भट्ठा मालिक से हुई दो लाख रुपये की लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों से 40 हजार की नकदी व एक मोबाइल बरामद किया है।
गौरतलब है कि दो जून को जब फय्याज निवासी मोहल्ला मनिहारान भट्ठे पर जा रहा था तो रास्ते में बदमाशों ने कब्रिस्तान मोड़ के पास बदमाशों ने रोक कर उससे दो लाख की नकदी को लूट लिया था। जब पुलिस अफजलगढ़ मार्ग पर चेकिंग कर रही थी तो टेंपो स्टैंड से दो युवकों को पकड़ा। इन्होंने अपना नाम रोहित व भारत उर्फ भरतू निवासी रामसहायवाला बताया। तलाशी में आरोपियों के पास से 40 हजार की रुपये व मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ने ही भट्ठा मालिक फय्याज से लूट की है। बुधवार को फय्याज घर से पैसे ले जाकर अपने भट्ठे पर मजदूरों, ट्रैक्टर ट्राली के चालकों आदि को उनकी मजदूरी बांटते थे। बुधवार को वे उनकी गाड़ी के पीछे-पीछे चल दिये। जब फय्याज कब्रिस्तान के पास पहुंचे, तभी मौका पाकर उनकी गाड़ी से रुपयों से भरा बैग व मोबाइल फोन चोरी करके लेकर भाग गए। कुछ रुपये उन्होंने जुआ व शराब में खर्च कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed