फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two accused arrested for extorting money from Ramlila Committee

Bijnor News: रामलीला कमेटी से रंगदारी वसूलने में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for extorting money from Ramlila Committee
कोतवाली देहात। रामलीला कमेटियों को ब्लैकमेल कर रकम वसूलने में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि कोतवाली देहात के गांव पैरुवाला निवासी खिलेंद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने रामलीला मंचन में अश्लील नृत्य का वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने और रामलीला बंद कराने की धमकी दी। वीडियो वायरल न करने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अमन निवासी थाना शिवालाकला और शादाब उर्फ शाहिद निवासी ग्राम तंगरौला थाना नूरपुर को गिरफ्तार किया है। अमन के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये, जबकि शादाब के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 10,730 रुपये बरामद किए गए। संजीव निवासी ग्राम मुस्सेपुर (ठल्हा अहीर) और रिजवान निवासी टांडा जनपद रामपुर की तलाश की जा रही है। आरोप है कि आरोपियों ने एक साल पुराने महिलाओं के नृत्य वाली वीडियो को एडिट कर वायरल कर दिया था और इसके आधार पर ही ब्लैकमेलिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed