फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Turtle hatchery will be built near Ganga Barrage

गंगा बैराज के पास बनेेगी कछुओं की हैचरी

Sun, 03 Feb 2019 11:13 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 03 Feb 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Turtle hatchery will be built near Ganga Barrage
बिजनौर में बैराज पर गंगा किनारे बैठा कछुआ। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कछुए की प्रजाति बचाने को गंगा किनारे हैचरी बनाने को शासन ने मंजूरी दे दी है। कुछ महीने पहले इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। अब गंगा के आसपास के क्षेत्र में मिट्टी से निकलने वाले कछुओं के अंडों को वन विभाग सहेजेगा।
विज्ञापन

गंगा को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए नमामि गंगे व हरीतिमा गंगा जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में गंगा किनारे सफाई अभियान चलाने से लेकर औषधीय पौधे तक लगाए जा रहे हैं। गंगा में पाए जाने वाले जीव भी गंगा की सफाई में अहम भूमिका निभाते हैं। कछुओं को भी गंगा का प्राकृतिक सफाई कर्मचारी कहा जाता है। गंगा नदी की धारा में कछुओं की 12 प्रजाति पाई जाती हैं। इनमें से छह प्रजाति खतरे में हैं।
विज्ञापन

कछुए गंगा नदी के तट पर रेत में घोंसला बनाकर अंडे देते हैं। गंगा नदी के बहाव का क्षेत्र हर साल बदल जाता है। जहां गंगा का पानी नहीं होता, वहां पर किसान खेती करने लगते हैं। इस जमीन की जुताई करने, खेतों में फसल को पानी देने व कीटनाशक का    प्रयोग करने से अंडे नष्ट होते हैं। किसान भी अंडों को फेंक देते हैं। ऐसे ही हर साल हजारों अंडे बर्बाद हो जाते हैं और कछुओं संख्या अपेक्षाकृत नहीं बढ़ती है। कछुओं के अंडों को सहेजकर उनकी संख्या बढ़ाने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइल्ड फंड) ने अभियान चला रखा है। इस मुहिम से अब वन विभाग भी जुड़ गया है। कुछ माह पहले     गंगा किनारे हैचरी बनाने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी। शासन ने वन विभाग को अनुमति   दे दी है। अनुमति मिलने के      बाद अब वन विभाग ने हैचरी बनाने के लिए उपर्युक्त स्थान देखना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां भी किसान के खेत में अंडे निकलेंगे, वन विभाग के कर्मचारी उन्हें किसानों से लेंगे। इन अंडों   को हैचरी में मानव निर्मित घोंसलों में रखा जाएगा। घोंसलों को सुरक्षित स्थान पर बनाया जाएगा। अंडों से कछुओं के बाहर आने के बाद    इन्हें गंगा की धारा में छोड़ दिया जाएगा। डीएफओ डा.एम सेम्मारन के मुताबिक गंगा किनारे हैचरी बनाने को मंजूरी मिल गई है।   इसके लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। गांववालों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

घोंसलों में तापमान का रखते हैं ध्यान
कछुए नवंबर से अप्रैल तक अंडे देते हैं। घोंसला बनाकर अंडा देते समय वे तापमान का ध्यान रखते हैं। कछुए घोंसले में अंडे की लेयर बनाते हैं। सबसे ऊपर की लेयर से बच्चे सबसे पहले निकलते हैं।

अंडे से निकलकर नदी में भागते हैं बच्चे
कछुआ अंडे देने के बाद घोंसले के बाद फिर नहीं आता है। फिर भी उसके बच्चे अंडे से निकलकर सीधे नदी की ओर ही भागते हैं।    वाइल्ड लाइफ के अधिकारी अभी भी इस पर शोध कर रहे हैं कि     ऐसा कैसे होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed