फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trying to spoil the atmosphere of the village

गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Sat, 29 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Trying to spoil the atmosphere of the village
गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

हरेवली(बिजनौर)। गांव शहजादपुर में माहौल बिगाड़ने के लिए किसी शरारती तत्व ने एक गाय के पिछले दोनों पैर धारदार हथियार से काट दिए। इसका पता चलने पर गांव वालों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की ग्रामीणों से अपील की। पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय का उपचार कराया गया। गांव में शांति बनाए रखने को पुलिस तैनात की गई है।

शहजादपुर निवासी हिम्मत सिंह 20 दिन पूर्व गांव के ही उदयराज सिंह को यह गाय पालने के लिए दी थी। गाय उदयराज के घर पर ही रहती थी। शुक्रवार को गाय निर्मल सिंह के घर के पास घायल अवस्था में पड़ी मिली। गाय के पिछले दोनों पैर खुर के ऊपर से किसी धारदार हथियार से काटकर अलग कर दिए गए हैं। इसका पता चलने पर गांव वालों में रोष फैल गया। चेतराम सिंह, जय सिंह, कैलाश सिंह, मान सिंह, दौलत सिंह, विक्रम सिंह, ओमपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, कैलाश सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची शेरकोट पुलिस ने हरेवली अस्पताल पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. संदीप कुमार को बुलाकर गाय का उपचार कराया और ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जिसने भी गाय के पैर काटे हैं, उसका पता लगाया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उदयराज ने बताया कि उसने गाय चार दिन पहले खूब सिंह को दे दी थी। रात को किसी समय गाय खुलकर भाग गई थी। थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि गाय का उपचार कराया जा रहा है। गांव में भी शांति व्यवस्था बनी हुई है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed