फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trouble with garbage on Kanthpur-Dahirpur road

कांठपुर-दहिरपुर मार्ग पर लगी कूड़ियों से परेशानी

Tue, 24 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Trouble with garbage on Kanthpur-Dahirpur road
कांठपुर-दहिरपुर मार्ग पर लगी कूड़ियों से परेशानी
विज्ञापन

मंडावली। कांठपुर-दहिरपुर मार्ग पर लगी कूड़ियों के ढेर से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान ने अनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों से मार्ग से कूड़ियां हटाने की मांग की है।
ग्रामीण लाखन सिंह, भोलू, नरेश, लोकेंद्र सिंह, कामेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, घासीराम का कहना है कि कांठपुर-दहिरपुर मार्ग से दिनभर में सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। गांव औरंगपुर बसंता उर्फ कांठपुर के मुख्य मार्ग पर कई ग्रामीणों द्वारा दोनों ओर कूड़ियां डाली जा रही हैं। जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। गांव जालपुर के ग्रामीण भी इसी मार्ग से आवाजाही करते है, लेकिन मार्ग के दोनों ओर कूड़ियां डाले जाने से ग्रामीणों को गंदगी से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से मार्ग पर डाली जा रही कूड़ियों को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

कांठपुर की ग्राम प्रधान दीपा रानी ने अनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों से जल्द कूड़ियां हटाने की अपील की है। ग्राम प्रधान दीपा रानी का कहना है कि यदि ग्रामीणों ने स्वयं कूड़ियां नहीं हटाई तो जेसीबी से मार्ग किनारे लगी कूड़ियों को समतल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed