फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tribute paid by lighting a candle at Shastri Chowk

शास्त्री चौक पर मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid by lighting a candle at Shastri Chowk
बिजनौर। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी सभी 13 शहीद हुए सैन्य अफसरों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा शास्त्री चौक पर हुई सभा में शहीदों को नमन किया गया और उनकी याद में मोमबत्ती जलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि एक फौजी अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर देता है। कहा कि जनरल बिपिन रावत ने हमेशा देशहित को प्रथम रखा और दुश्मन देशों को सबक सिखाया। उनकी बहादुरी के किस्से हमेशा कहे जाते रहेंगे। इस दौरान डॉ.कर्नल हर्ष निधि, डॉ.नीलम, अरविंद वर्मा, वीआर शर्मा, गुण प्रकाश, केपी सिंह, नीलम शर्मा, विनोद मलिक, ओपी गुप्ता, डॉ.मीना बख्शी आदि मौजूद रहे। अग्रवाल प्रशिक्षण केंद्र के सदस्यों ने भी शहीदों को नमन किया और उनकी याद में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सविता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, कुसुमलता अग्रवाल, शशि शर्मा, संजय गुप्ता, निशा गर्ग, रीना अग्रवाल, रेणु सिंघल, प्रदीप अग्रवाल, मुकुल जैन आदि मौजूद रहे।

नगर पालिका चौक पर हुई श्रद्धांजलि सभा में शांति मंत्र पाठ किया गया। सभी ने शहीदों के चित्र सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पंडित जिलाध्यक्ष विजय वशिष्ठ, विनोद गोस्वामी, अमरपाल शर्मा, प्रकाश शर्मा, आशीष वशिष्ठ, धीरज शर्मा, अशोक शर्मा, विनोद कुमार, डॉ.डीके पांडेय, आशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed