फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trees and pillars fell in storm and rain, rail traffic also affected

आंधी में गिरे पेड़ और खंभे, रेल, सड़क और विद्युत प्रभावित

Tue, 24 May 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Trees and pillars fell in storm and rain, rail traffic also affected
नजीबाबाद के रेलवे कॉलोनी के कवार्टर पर गिरा सिंबल का वृक्ष। - फोटो : NAZIBABAD
आंधी-बारिश में गिरे पेड़ और खंभे, रेल यातायात भी प्रभावित
विज्ञापन

नजीबाबाद। आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी में ठप हुई विद्युत व्यवस्था देर शाम तक सुचारु नहीं हुई। रेलवे, सड़क यातायात भी प्रभावित हो गया।
अचानक मौसम खराब होने से विद्युत व्यवस्था और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। तड़के तीन बचे से आंधी चली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। आंधी और बारिश से दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। बिजली की लाइन कई स्थानों पर जमीन पर गिर गई। बिजली आपूर्ति बंद होने से हादसे टल गए।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में वृक्ष का बड़ा भाग टूट कर उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के साथ टूट कर एक आवास पर गिरा। कोतवाली मार्ग, बिजनौर मार्ग, कोटद्वार मार्ग सहित कई स्थानों पर हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। जलालाबाद, शेखपुरगढ़ू क्षेत्र में भी कई स्थानों पर पेड़ और विद्युत पोल गिर गए। जिससे आपूर्ति ठप रही। शेखपुरगढू क्षेत्र में बंद पड़ी शीतल पेय फैक्टरी की दीवार नाले में गिरने से नाला बंद हो गया और जल निकासी प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन की गई रद्द
नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर विद्युतीकरण व्यवस्था पेड़ गिरने से ठप हो गई जिसके चलते प्रात: 8.55 बजे नजीबाबाद से कोटद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रेलवे को रद्द करनी पड़ी। यह ट्रेन वापसी में कोटद्वार से 10.10 बजे नजीबाबाद के लिए रवाना होती है। दोनों दिशा की ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

संचार व्यवस्था भी प्रभावित
नजीबाबाद। आंधी से तड़के तीन बजे से ठप हुई विद्युत व्यवस्था सुचारु न होने से नगर में पेयजल व्यवस्था और लघु उद्योग प्रभावित हुए। दूर संचार व्यवस्था, नेट आदि व्यवस्था पर भी पर प्रभाव पड़ा।

जलालाबाद े हाईवे क्षेत्र में आंधी में गिरा वृक्ष।

जलालाबाद े हाईवे क्षेत्र में आंधी में गिरा वृक्ष।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed