फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tree fell on railway crossing, highway traffic disrupted

हत्यारों पर लगेगा एनएसए और गैंगेस्टर

Sun, 12 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on railway crossing, highway traffic disrupted
हत्यारों पर लगेगा एनएसए और गैंगेस्टर
विज्ञापन

बिजनौर। खो खो की नेशनल खिलाड़ी की हत्या का मामला हाईप्रोफाइल केस बन गया है। जहां इसमें कई टीम मिलकर जांच कर रही हैं, वहीं डीआईजी शलभ माथुर केस के हर पहलु पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। डीआईजी ने कहा कि इस केस को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हत्यारे पर सख्त कार्रवाई होगी। यदि एक हत्यारा निकलता है तो उस पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। यदि हत्यारों की संख्या ज्यादा होती है तो एनएसए के साथ-साथ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। हमारी कई टीम जांच में लगी हैं और अच्छा काम कर रही हैं। हमारे हाथ कुछ सुराग लगे हैं, शीघ्र ही केस खोला जाएगा।

सिविल पुलिस का क्षेत्र है घटनास्थल
बिजनौर। खो खो की नेशनल खिलाड़ी की हत्या के मामले में सीमा विवाद ने पुलिस की जमकर किरकिरी कराई थी। जब शाम तक मामला नहीं सुलझा और पीड़ित एफआईआर दर्ज कराने को चक्कर काटते रहे थे तो जीआरपी एसपी के निर्देश पर नजीबाबाद जीआरपी थाने में धारा 302, 376 और 201 में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा तो जांच के लिए सिविल पुलिस की कई टीम गठित की गई। जीआरपी सूत्रों की मानें तो एरिया को लेकर जांच पड़ताल की गई और इससे तय हुआ कि घटना स्थल सिविल पुलिस के अंतर्गत ही आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed