{"_id":"61d9dc69bf72547bbd2f1962","slug":"tree-cutting-gang-caught-in-forest-area-bijnor-news-mrt5726986163","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन क्षेत्र में पेड़ काटने वाला गिरोह दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन क्षेत्र में पेड़ काटने वाला गिरोह दबोचा
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना देहात पुलिस ने पकड़े लकड़ी चोर।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन क्षेत्र में पेड़ काटने वाला गिरोह दबोचा
बिजनौर। वन क्षेत्र में पेड़ काटकर चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पांच शातिर चोर पकड़े हैं, जिनके पास से नौ बोटे शीशम की लकड़ी, दो तमंचे, चाकू और पेड़ काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। एक आरोपी पर वन अधिनियम समेत 41 मुकदमे दर्ज हैं।
शनिवार को एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि नगीना देेेहात पुलिस ने वन क्षेत्र से पेड़ चोरी से काटने वाला गिरोह पकड़ा है। बताया कि राहुल प्रजापति पुत्र कृपाल सिंह निवासी पूरनपुर गढ़ी, पवन कुमार पुत्र सुरेश पाल, दीपक पुत्र नरपाल, शिव कुमार पुत्र नरेश निवासीगण प्रेमपुरी और आदिल पुत्र सज्जाद निवासी पूरनपुर गढ़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिंद्रा पिकअप गाड़ी में वनों से काटे गए शीशम के पेड़ की लकड़ी चोरी कर ले जा रहे थे। आरोपी मुजफ्फरनगर की एक आरा मशीन पर लकड़ी महंगे दामों में बेचते हैं। इनके पास से दो तमंचे, पांच कारतूस, तीन चाकू, चार आरे, चार कुल्हाड़ी बरामद हुई हैं। राहुल प्रजापति पर वन अधिनियम के तहत 41 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई श्रीपाल सिंह, शेर सिंह आदि शामिल रहे।