{"_id":"587fabaa4f1c1bf069efe3c1","slug":"travaileth-child-hours-after-the-ambulance-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"तड़पती रही बच्ची,घंटों बाद पहुंची एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तड़पती रही बच्ची,घंटों बाद पहुंची एंबुलेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शासन ने प्रदेश भर में निशुल्क एंबुलेंस (108) सेवा जरूरतमंदों के लिए चला रखी है, लेकिन जिले में जरूरतमंद को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। मंगलवार की रात एक दस वर्षीय बच्ची पेट दर्द से तड़पती रही। सूचना देने के बावजूद भी एंबुलेंस दो घंटे देर से पहुंची। परिजनों ने डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
मोहल्ला चाहशीरी निवासी मो. आबिद ने बताया कि मंगलवार की शाम उनकी पुत्री के पेट में तेज दर्द हुआ। उन्होने एंबुलेंस (108) को फोन किया। उनका आरोप है कि ड्राइवर उनके घर करीब दो घंटे देरी से पहुंचा। इसके कारण उनकी बेटी की हालत ओर बिगड़ गई। जब वह जिला अस्पताल इमरजेंसी में बेटी को लेकर पहुंचे, तो चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेरठ रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस चालक शराब के नशे में भी था। जिला अस्पताल में भी उन्हें सही इलाज नहीं मिला। मो. आबिद ने डीएम से एंबुलेंस वाहन चालक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एंबुलेंस सेवा के डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर मनोज सावंत ने बताया कि मुख्यालय पर दो एंबुलेंस है। एक एंबुलेंस मेरठ गई हुई और शहर वाली एंबुलेंस दूसरे मरीज को लेने गई थी। एंबुलेंस चालक ने शराब भी नहीं पी रखी थी। सीएमएस डा.राकेश दुबे ने बताया कि सर्जन छुट्टी पर थे और बच्ची पेट दर्द से तड़प रही थी। इसलिए बच्ची को मेरठ रेफर किया गया।