{"_id":"61b63a199a13da1989781c4c","slug":"transport-minister-launched-the-food-distribution-scheme-bijnor-news-mrt568763426","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री ने खाद्यान्न वितरण योजना का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन मंत्री ने खाद्यान्न वितरण योजना का किया शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन मंत्री ने खाद्यान्न वितरण योजना का किया शुभारंभ
बिजनौर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण योजना का शुभारंभ परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने किया। उन्होंने पात्रों को योजना में आए राशन के बैग वितरित किए।
विकास भवन में हुए कार्यक्रम में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार सबके विकास के लिए बिना भेदभाव के काम कर रही है। कहा कि सरकार ने मार्च तक सभी पात्रों व अंत्योदय कार्ड धारकों को नि:शुल्क अनाज देने की घोषणा की है। महीने में एक बार नि:शुल्क अनाज मिलेगी। जिले के सवा छह लाख कार्ड धारकों को योजना का लाभ मिलेगा। विधायक सुचि मौसम चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था एकदम दुरूस्त है। हर वर्ग को योजना का लाभ दिया जा रहा है। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि इस योजना का लाभ दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च में भी दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि मार्च तक कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज, एक किलो चना, एक किलो रिफाइंड तेल, एक किलो नमक भी मार्च तक मुफ्त दी जाएगी। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह आदि मौजूद रहे।