{"_id":"62a78a9fe5ee390c003ccdca","slug":"transformers-blazing-in-the-scorching-heat-blowing-28-everyday-bijnor-news-mrt592761425","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transformers blazing in the scorching heat, blowing 28 everyday","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transformers blazing in the scorching heat, blowing 28 everyday
विज्ञापन
बिजनौर में विद्युत वर्कशॉप में मरम्मत के लिए आएं ट्रांसफार्मर को देखते एसडीओ सुशील कुमार।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में धधक रहे ट्रांसफार्मर, रोज औसतन 28 रहे फुंक
बिजनौर। पिछले कई दिनों से जनपद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर चल रहा है। भीषण गर्मी और आपूर्ति में लो-वोल्टेज की समस्या से ट्रांसफार्मर ज्यादा फुंक रहे हैं। गत सात दिन में 239 ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। यानी जनपद में रोजाना औसतन 28 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इन फुंकने वाले ट्रांसफार्मरों में करीब 60 प्रतिशत संख्या 25 केवीए ट्रांसफार्मरों की है, जिसमें नलकूपों के ज्यादा हैं। सरकारी वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए ट्रांसफार्मरों की लाइन लग रही है।
दिनोंदिन गर्मी बढ़ने से हर कोई परेशान है। भीषण गर्मी से झुलस रही फसलों को बचाने के लिए किसान नलकूपों से सिंचाई ज्यादा कर रहे हैं। गर्मी में मांग ज्यादा बढ़ने से लो-वोल्टेज बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। अफसरों के अनुसार 11 हजार केवी लाइन में करीब 7 हजार केवी चल रहे हैं। 440 वोल्टेज की लाइन के सिंगल फेस में करीब 160 वोल्टेज चल रहे हैं। इस कारण भीषण गर्मी व आपूर्ति में लो-वोल्टेज की वजह से बिजली उपकरण धधक रहे हैं। इसी कारण ट्रांसफार्मर ज्यादा फुंक रहे हैं। वर्कशॉप में फुंकने के रिपेयरिंग के आने वाले औसतन 28 ट्रांसफार्मर है। वर्कशाम में रोजाना 25 से 30 ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग हो रही है। किसान सतपाल सिंह का कहना है कि बिजली लाइन में वोल्टेज कम आने के कारण नलकूप पानी की कम दे रहे हैं। किसान धर्मवीर सिंह का कहना है कि लो-वोल्टेज के कारण नलकूपों की मोटर व ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।
- नलकूपों के 25 केवीए ट्रांसफार्मर ज्यादा रहे फुंक
वर्कशाप में आए फुंके ट्रांसफार्मरों में 60 प्रतिशत 25केवीए, 10 प्रतिशत 63 केवीए तथा 30 प्रतिशत 100 केवीए केवीए ट्रांसफार्मर शामिल है। इनमें गर्मी, लो-वोल्टेज व ओवरलोडिंग के कारण नलकूपों के 25 केवीए ट्रांसफार्मरों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
- एक सप्ताह में फुंके ट्रांसफार्मर
तिथि - ट्रांसफार्मर संख्या
13 जून - 49
12 जून - 27
11 जून - 32
10 जून - 29
09 जून - 33
08 जून - 34
07 जून - 35
- वर्जन...
भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ रही है। ऐसे में लोड अधिक पड़ने से लो-वोल्टेज जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। बारिश होने के उपरांत स्थिति सामान्य हो जाएगी।
-नंदलाल, अधीक्षण अभियंता
भीषण गर्मी व लो-वोल्टेज के कारण ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर ज्यादा फुंक रहे हैं। वर्कशाप में आने वाले फुंके ट्रांसफार्मरों में 25 केवीए की संख्या ज्यादा है।
-सुशील कुमार, एसडीओ वर्कशाप