{"_id":"62bf3d440f97536d40512903","slug":"transfer-of-seven-doctors-of-the-district-including-acmo-bijnor-news-mrt595256984","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ सहित जिले के सात चिकित्सकों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ सहित जिले के सात चिकित्सकों का तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले में तबादलों का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों से लेकर बाबुओं तक का तबादला हो गया। एसीएमओ डॉ. पारस राम नायर का तबादला जिला चिकित्सालय बदायूं में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर हुआ है। वहीं जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज सैन का तबादला सीतापुर हुआ है। साथ ही वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. संजय कुमार शंकर का तबादला बदायूं में हुआ है। वहीं जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रस्तौगी का तबादला संभल हुआ है। सीएचसी नजीबाबाद में तैनात डॉ. शील कुमार गौतम का तबादला बरेली हुआ है। पीएचसी धामपुर पर तैनात डॉ. मनीषराज का तबादला पीलीभीत हुआ है। इसके साथ ही पीएचसी शेरकोट(धामपुर) पर तैनात डॉ. पवन कुमार जायसी का तबादला बदायूं हुआ है।
बिजनौर में हुई इन चिकित्सकों की तैनाती
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पद पर सीतापुर में तैनात डॉ. सुरेंद्र सिंह की बिजनौर जिला अस्पताल में तैनाती हुई है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात डॉ. राजेश कुमार डावरे की तैनाती जिला अस्पताल बिजनौर में फिजिशियन के पद पर हुई है। इसके साथ ही सहारनपुर में सीएमओ के अधीन डॉ. अनवर अंसारी की तैनाती बिजनौर सीएमओ के अधीन हुई है। वहीं केंद्रीय कारागार चिकित्सालय बरेली में तैनात डॉ. गोपाल चंद्र वर्मा की तैनाती सीएमओ के अधीन बिजनौर में हुई है। बदायूं में तैनात डॉ. ख्याती राम राठौर की तैनाती बिजनौर हुई है। इसके साथ ही सहारनपुर में तैनात डॉ. इंद्रराज सिंह की तैनाती बिजनौर हुई।
सीएमओ ऑफिस के इन बाबुओं का हुआ तबादला
सीएमओ ऑफिस में तैनात ज्यादातर बाबुओं का तबादला दूसरे जिलों में हो गया है। इस समय तबादले का सिलसिला जारी है। सीएमओ ऑफिस में तैनात बाबू अजय कुमार, सुजीत कुमार, राजकुमार सक्सेना, देवेंद्र चौहान, धर्मपाल, राजकुमार का तबादला हुआ है।