फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trains canceled include Jananayaka

जननायक सहित कई ट्रेनें रद

Tue, 08 Nov 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 08 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में सहारनपुर-मुरादाबाद और नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर आगामी सूचना तक रद होने के साथ जननायक एक्सप्रेस के सोमवार को रद होने की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे द्वारा अचानक कई ट्रेनें रद किए जाने से यात्रियों को हलकान होना पड़ा।      
विज्ञापन

नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अप दिशा की जननायक एक्सप्रेस 15211 अप को अचानक सोमवार को रद्द कर दिया गया। रेल सूत्रों के अनुुसार जननायक एक्सप्रेस 7 नवंबर 2016 से 12 दिसंबर 2016 तक नजीबाबाद से न गुजर कर वाया दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद होकर चलेगी। रेलवे ने सहारनपुुर-मुरादाबाद के बीच चलने वाली अप और डाउन दिशा की पैसेंजर ट्रेनें 64565 अप व 64566 डाउन तथा गजरौला से देर रात नजीबाबाद आकर तड़के गजरौला के लिए रवाना होने वाली पैसेंजर 54395-54396 ट्रेनों को आगामी सूचना तक के लिए रद कर दिया गया है। अचानक ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को सुविधा का सामना करना पड़ा। उधर, लंबी दूरी की कई अन्य ट्रेनें दो से चार घंटा विलंब से चल रही हैैं, जिससे यात्रियों को यात्रा संबंधी चुनौतियों से गुजरना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed